कोरबा। विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को टीपी नगर चौक पर लव जिहाद और महिलाओं के खिलाफ हो रही घटनाओं के विरोध में प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकत्र हुए और जोरदार नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया।
प्रदर्शन में शामिल करीब 100 से अधिक कार्यकर्ताओं ने “बहनों के सम्मान में, बजरंग दल मैदान में” जैसे नारे लगाए और महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग उठाई।
संगठन के पदाधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रहित, मातृशक्ति का सम्मान और समाज की सुरक्षा उनके लिए सर्वोपरि है।
उन्होंने कहा कि राष्ट्र विरोधी या समाज विरोधी गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वक्ताओं ने यह भी कहा कि नारी शक्ति का अपमान किसी भी कीमत पर सहन नहीं होगा और ऐसे मामलों में संगठन सड़क पर उतरकर लगातार विरोध दर्ज कराता रहेगा।
प्रदर्शन में राणा मुखर्जी, साकेत शर्मा, बृजेन्द्रधर शर्मा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
