वीआईपी गेस्ट हाउस में शराबखोरी का वीडियो सामने आने के बाद प्रबंधन की त्वरित कार्रवाई
कोरबा। सीएसईबी के अति विशिष्ट गेस्ट हाउस में शराब पार्टी के मामले में विद्युत उत्पादन कंपनी ने कार्रवाई करते हुए दो अधिकारियों का तबादला कर दिया है। मुख्य रासायनज्ञ गोवर्धन सिदार को कोरबा से जांजगीर जिले के मड़वा पावर प्लांट भेजा गया है।
जानकारी के अनुसार, 500 मेगावाट क्षमता वाली सीएसईबी की परियोजना डीएसपीएम में पदस्थ मुख्य रासायनज्ञ गोवर्धन सिदार को तत्काल प्रभाव से स्थानांतरित किया गया। वहीं मड़वा स्थित पावर प्लांट के मुख्य रासायनिक अधिकारी उत्तम सिंह चंद्रवंशी को कोरबा में मुख्य अभियंता उत्पादन डीएसपीएम में पदस्थ किया गया है।
पिछले सप्ताह कोरबा पूर्व स्थित सीएसईबी के अति विशिष्ट विश्राम गृह में गोवर्धन सिदार अन्य लोगों के साथ शराबखोरी करते कैमरे में कैद हुए थे। मामला सामने आने के बाद क्षेत्रीय विधायक एवं प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखन लाल देवांगन ने विद्युत कंपनी के प्रबंध निदेशक एस.के. कटियार को कार्रवाई के निर्देश दिए थे।
निर्देश के परिपालन में विद्युत कंपनी ने त्वरित कदम उठाते हुए तबादला आदेश जारी किया। इस कार्रवाई को कंपनी प्रशासन द्वारा अनुशासन बनाए रखने की दिशा में बड़ा संदेश माना जा रहा है।
चर्चा है कि इस सख्त कदम के बाद अधिकारी और कर्मचारी सार्वजनिक स्थलों पर इस प्रकार की गतिविधियों से बचेंगे और जवाबदेही का संदेश जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
