इंचार्ज गोवर्धन सिदार समेत 5 अफसर पकड़े गए
कोरबा।कोरबा ईस्ट स्थित छत्तीसगढ़ बिजली उत्पादन कंपनी (सीएसईबी) के वीआईपी गेस्ट हाउस में अफसरों ने महंगी शराब और बियर के साथ पार्टी की। इस घटना से सनसनी फैल गई है।
पार्टी की सूचना मिलते ही उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने मामले की जांच के आदेश दे दिए। उन्होंने एमडी एस.के. कटियार को फोन कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई करने को कहा। एमडी ने जांच के आदेश जारी कर दोषी पाए जाने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
घटना की जानकारी
शनिवार को पूर्व नेता प्रतिपक्ष धर्मलाल कौशिक के कोरबा दौरे के दौरान उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन, महापौर संजू देवी राजपूत और जिला भाजपा अध्यक्ष गोपाल मोदी वीआईपी गेस्ट हाउस पहुंचे थे। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने गेस्ट हाउस के कमरे से तेज आवाज और सिगरेट की गंध महसूस की।
जांच में पता चला कि डीएसपीएम प्लांट के चीफ केमिस्ट गोवर्धन सिदार (गेस्ट हाउस इंचार्ज) समेत 5 अफसर शराब पीते पकड़े गए। कमरे में सिगरेट का धुआं भरा हुआ था। बाद में किचन के फ्रीजर से कई शराब की बोतलें भी बरामद की गईं।
मंत्री का सख्त रुख
मंत्री लखनलाल देवांगन ने तुरंत एमडी से बात की और पूरे मामले की जांच कर दोषियों पर कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
सीएसईबी पुलिस चौकी क्षेत्र का यह मामला अब तूल पकड़ रहा है। स्थानीय कार्यकर्ताओं ने पार्टी की तस्वीरों और वीडियो के साथ मामले को उजागर किया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

