भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के मंडल उपाध्यक्ष बने आनंद चौकसे, समर्थकों में हर्ष

कोरबा। भारतीय जनता पार्टी पिछड़ा वर्ग मोर्चा में युवा भाजपा नेता आनंद चौकसे को मंडल उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से समर्थकों और कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

नगर पालिका रोड स्थित आयोजित कार्यक्रम में वरिष्ठ नेता विशाल अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने आनंद चौकसे का स्वागत किया और उन्हें नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी।

इस अवसर पर आनंद चौकसे ने कहा कि उनके लिए पद महत्वपूर्ण नहीं, बल्कि संगठन और विचारधारा सर्वोपरि है। उन्होंने कहा कि पार्टी द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी के साथ करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला और क्षेत्र में जश्न जैसा माहौल बना रहा।

पार्टी सूत्रों के अनुसार आनंद चौकसे को उपाध्यक्ष बनाए जाने से भाजपा को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिलेगी।

विभिन्न गुटों में उनकी स्वीकार्यता और लोकप्रियता को इस नियुक्ति का प्रमुख कारण माना जा रहा है।