एनकेएच में जॉइंट रिप्लेसमेंट से मरीजों को राहत, अब कोरबा में ही मिल रही आधुनिक सर्जरी सुविधा

कोरबा। जिले के मरीजों के लिए राहतभरी खबर है। न्यू कोरबा हॉस्पिटल (एनकेएच) में अब जॉइंट रिप्लेसमेंट की आधुनिक सुविधा नियमित रूप से उपलब्ध है। अत्याधुनिक तकनीक और विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम के कारण अब मरीजों को बड़े ऑपरेशन के लिए बाहर जाने की जरूरत नहीं पड़ रही है।

हाल ही में कुसमुंडा-गेवरा निवासी 70 वर्षीय सोनमती का सफल टोटल नी रिप्लेसमेंट हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी और उनकी टीम ने करीब 45 मिनट में किया।

ऑपरेशन के दूसरे दिन ही मरीज ने वॉकर के सहारे चलना शुरू कर दिया और तीसरे दिन बिना सहारे चलने लगीं। कुछ दिनों बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।

इसी क्रम में गेवरा निवासी 58 वर्षीय कमलेश के दाएं घुटने का सफल ऑपरेशन किया गया। सर्जरी के दो दिन बाद ही उन्होंने फिजियोथेरेपी के माध्यम से चलना शुरू कर दिया और दर्द से काफी राहत मिली।

वहीं कोरबा निवासी 70 वर्षीय मीरा बक्शी के बाएं घुटने का भी सफल ऑपरेशन किया गया, जिससे उन्हें लंबे समय से चले आ रहे दर्द से राहत मिली।

डॉक्टरों के अनुसार, सभी मरीजों को सर्जरी के दूसरे दिन से ही वॉकर की मदद से चलाया गया और नियमित फिजियोथेरेपी से तेजी से रिकवरी हुई।

हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. चंदानी ने बताया कि घुटनों के दर्द को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए और समय पर इलाज कराना जरूरी है।

एनकेएच प्रबंधन के मुताबिक, अस्पताल में अब तक 200 से अधिक सफल जॉइंट रिप्लेसमेंट सर्जरी की जा चुकी हैं, जिनमें घुटना, कूल्हा और कंधे के ऑपरेशन शामिल हैं। इस सुविधा से जिले के मरीजों को कम खर्च में बेहतर और त्वरित उपचार स्थानीय स्तर पर ही मिल रहा है।