भगवान परशुराम ने अधर्मियों का नाश कर धर्म की स्थापना की :  लखनलाल

परशुराम जयंती पर ब्राह्मण समाज को नया सामुदायिक भवन, मंत्री-महापौर ने किया लोकार्पण

कोरबा।कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन व महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत आज परशुराम द्विज परिवार व सर्वब्राह्मण समाज द्वारा आयोजित भगवान परशुराम जयंती समारोह में शामिल हुए। उन्होंने दोनों समाज के नवनिर्मित भवनों का लोकार्पण किया।

उद्योग मंत्री श्री देवांगन ने भगवान परशुराम जयंती की बधाई देते हुए कहा कि ब्राह्मण समाज हर वर्ग व समाज के कल्याण के लिए कार्य करता है, उन्हें मार्गदर्शन प्रदान करता है तथा विश्व कल्याण की कामना रखता है।

भगवान परशुराम ने अपनी जीवन लीला के दौरान अनेक बार धरती से आतताईयों व अधर्मियों का सर्वनाश कर संसार में धर्म की स्थापना की थी, उन्हीं भगवान परशुराम का आशीर्वाद हम सब पर बना रहे, मैं यह कामना करता हूं।

महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने कहा कि उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सभी समाज व वर्ग के लोगों के हितों की चिंता करते हैं, सभी के लिए कार्य कर रहे हैं। आज कोरबा की जो व्यवस्थाएं सुधर रही हैं, कोरबा विकास पर तेजी से आगे बढ़ रहा है।

कार्यक्रम को सभापति नूतन सिंह ठाकुर, देवेन्द्र पाण्डेय, हरीश परसाई ने भी संबोधित किया।

अधिवक्ता बृजेश कुमार शुक्ला ने घंटाघर में भगवान परशुराम की प्रतिमा स्थापना एवं चौक का नाम भगवान परशुराम चौक किए जाने का आग्रह उद्योग मंत्री व महापौर से किया।

इस मौके पर पार्षद नरेन्द्र देवांगन,चन्द्रलोक सिंह,सत्येन्द्र दुबे,राकेश वर्मा,मण्डल अध्यक्ष राजेश राठौर,प्रफुल्ल तिवारी, राजेन्द्र पाण्डेय, देवेन्द्र पाण्डेय, दुष्यंत तिवारी, हरीश परसाई, हेमंत शर्मा,डॉ. संजय तिवारी,अरूण शर्मा,अजय पाण्डेय, अधिवक्ता बृजेश शुक्ला,भूषण प्रसाद तिवारी,कमलेश मिश्रा, वाई.के.तिवारी,विकास जोशी,पुरूषोत्तम तिवारी,तपन तिवारी,जे.एन.दुबे,रश्मि शर्मा,शोभना परसाई, रेखा त्रिपाठी, गायत्री नायक,सुधा झा,राकेश मिश्रा,श्रीधर द्विवेदी, पुनीराम साहू, रामकुमार जोशी, ए.के.सतपठी, के.डी.दीवान, आशीष द्विवेदी, कृष्णा द्विवेदी, राजेश मिश्रा मिटठू, दिलीप पाण्डेय, कल्पना पाण्डेय, सावित्री शुक्ला, पुष्पा तिवारी, भारती पाण्डेय, दिलीप पाण्डेय सहित अन्य उपस्थित थे।