कोरबा। नगर पालिका निगम कोरबा द्वारा इंदिरा गांधी स्टेडियम परिसर में निर्मित आधुनिक रायफल शूटिंग रेंज का भव्य शुभारंभ शनिवार शाम 5:30 बजे किया जाएगा।
कार्यक्रम में कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगी।
नगर निगम ने स्विमिंग पूल परिसर में लंबे समय से बेकार पड़े कमरे को विकसित कर 10 मीटर एयर रायफल एवं 10 मीटर एयर पिस्टल निशानेबाजी खेल के लिए अत्याधुनिक शूटिंग रेंज के रूप में तैयार किया है।
निशानेबाजी खेल में भारतीय खिलाड़ियों ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर शानदार प्रदर्शन किया है। कोरबा जिले में भी इस खेल के प्रति युवाओं में काफी रुचि है, लेकिन अब तक शूटिंग रेंज और महंगे उपकरणों के अभाव में स्थानीय प्रतिभाओं को उचित अवसर नहीं मिल पा रहा था। कई खिलाड़ियों को प्रशिक्षण के लिए रायपुर और दुर्ग जाना पड़ता था।
नगर निगम की इस अभिनव पहल से अब कोरबा के खिलाड़ियों को स्थानीय स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण सुविधाएं मिल सकेंगी। उम्मीद है कि यहां के निशानेबाज आने वाले समय में छत्तीसगढ़ और राष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















