कोरबा। जनगणना-2027 के परिप्रेक्ष्य में नगरीय निकाय कोरबा क्षेत्र के प्रगणकों एवं सुपरवाईजरों को एन.सी.डी.सी. कोरबा में सघन प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने विद्यालय पहुंचकर दिए जा रहे प्रशिक्षण कार्य का सूक्ष्म निरीक्षण किया। इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरूभेले और जिला जनगणना अधिकारी ओंकार यादव भी साथ में थे।
कलेक्टर श्री दुदावत ने जनगणना कार्य के संबंध में दिए जा रहे प्रशिक्षण का सूक्ष्म रूप से अवलोकन किया तथा मास्टर ट्रेनर व प्रशिक्षणार्थी प्रगणकों का मार्गदर्शन करते हुए त्रुटिरहित जनगणना कार्य के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
नगर निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी पवन वर्मा ने बताया कि जिला प्रशासन के मार्गदर्शन में कोरबा नगरीय क्षेत्र के प्रगणकों व सुपरवाईजरों का प्रथम चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 11 अप्रैल से 13 अप्रैल तक संचालित किया गया। द्वितीय चरण 15 अप्रैल से 17 अप्रैल तक, तृतीय चरण 18 अप्रैल से 20 अप्रैल तक तथा चतुर्थ चरण 22 अप्रैल से 24 अप्रैल तक प्रशिक्षण कार्यक्रम सम्पन्न होगा।
इस अवसर पर जिला सहायक नोडल अधिकारी एम.एस. कंवर,जिला शिक्षा अधिकारी टी.आर.उपाध्याय,निगम के जनगणना नोडल अधिकारी अपर आयुक्त विनय मिश्रा, निगम के जनगणना सहायक नोडल अधिकारी व उपायुक्त पवन वर्मा,जोन चार्ज अधिकारी नीरज कौशिक,भूषण उरांव,लीलाधर पटेल, एन.के. नाथ, प्राचार्य अल्का फिलिप्स, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर आदि उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















