कोरबा। सक्ती जिले के वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार को हुए भीषण बॉयलर हादसे की जांच के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने सक्रियता दिखाई है। पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल की अध्यक्षता में गठित जांच कमेटी ने आज घटनास्थल का निरीक्षण किया।
कमेटी में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत सहित नोबेल वर्मा, रामकुमार यादव, अटल श्रीवास्तव, बालेश्वर साहू, राघवेन्द्र सिंह, व्यास कश्यप, शेषराज हरवंश, रहिम गबेल और राजेश अग्रवाल शामिल थे।
प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि इतनी बड़ी घटना पर अब तक एफआईआर दर्ज नहीं होना क्या कहलाएगा। घटना की जांच कौन करवाएगा?
नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरण दास महंत ने कहा कि हादसे में प्रदेश के कई मजदूरों को जान से हाथ धोना पड़ा है। वहीं बाहरी प्रदेश से भी कई मजदूर रोजी-रोटी के लिए आए थे, वे भी चपेट में आ गए।
पूर्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने कहा कि सुरक्षा नियमों का समय-समय पर जांच होते रहने से शायद ऐसी घटना टाली जा सकती थी।
कांग्रेस जांच कमेटी ने हादसे में मृतकों और घायलों के प्रति गहरा दु:ख व्यक्त किया और शासन से पारदर्शी जांच तथा पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा देने की मांग की।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















