कोरबा। यूपी और झारखंड को जोड़ने वाले नेशनल हाईवे-130 पर मंगलवार को दो अलग-अलग हादसों में कुल 5 लोग घायल हो गए।
पहली घटना बागो थाना क्षेत्र के रिंगनिया के पास हुई, जहां शराब के नशे में धुत दो बाइक सवारों की आपस में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में चार लोग घायल हुए, जिनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है।
थाना प्रभारी दुर्गेश वर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी-उपरोड़ा ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, तेज रफ्तार और शराब का नशा हादसे का मुख्य कारण था।
दूसरी घटना मोहनपुर टोल नाका से ठीक पहले हुई। यहां कोयले से लदी एक ट्रेलर सड़क पर खड़ी थी क्योंकि उसका तेल खत्म हो गया था। इसी दौरान तेज रफ्तार में आ रही दूसरी कोयला लदी ट्रेलर ने उसे पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि अनियंत्रित होकर दूसरी ट्रेलर सड़क के बीचो-बीच डिवाइडर से जा टकराई और उसके परखच्चे उड़ गए। इस हादसे में एक चालक को मामूली चोटें आईं, जबकि दूसरा बाल-बाल बच गया।
ट्रेलर चालक ने बताया कि यह गाड़ी अज्जू केडिया की है और कुसमुंडा से बिलासपुर कोयला लेकर जा रही थी।
दोनों हादसों में घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में जांच शुरू कर दी है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















