विधायक फूल सिंह राठिया की पहल से पुरेना में विकास की नई सौगात, कंवर और बिंझवार समाज को मिले सामुदायिक भवन

कोरबा। रामपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक फूल सिंह राठिया की सक्रियता और जनसेवा की प्रतिबद्धता एक बार फिर ग्राम पंचायत पुरेना (मड़वारानी) में देखने को मिली।

उनके मुख्य आतिथ्य में आज पंचगण कंवर समाज के लिए 20 लाख रुपये की लागत से शेड निर्माण तथा बिंझवार समाज के सामुदायिक भवन में 15 लाख रुपये की लागत से अहाता निर्माण कार्य का विधिवत भूमिपूजन किया गया।

इस अवसर पर पूरे क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल रहा और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति ने कार्यक्रम को भव्य रूप दिया।

भूमिपूजन के दौरान विधायक फूल सिंह राठिया ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि क्षेत्र के सभी समाजों के विकास के लिए वे लगातार प्रयासरत हैं। उन्होंने कहा कि समाज के लिए बनाए जा रहे ये भवन और शेड न केवल सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन में सहायक होंगे, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए भी उपयोगी साबित होंगे। उनकी प्राथमिकता क्षेत्र के हर वर्ग तक विकास की रोशनी पहुंचाना है और इसी दिशा में लगातार कार्य किए जा रहे हैं।

पंचगण कंवर समाज की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष भुवन सिंह कंवर, जम्मू सिंह कंवर, फूलसाय पैकरा, प्रताप सिंह कंवर, लखन सिंह कंवर, जगन्नाथ सिंह कंवर, खम्हन सिंह कंवर, गिरवर सिंह कंवर, राम सिंह कंवर, सोम प्रकाश कंवर, बाबूलाल कंवर, सहदेव कंवर, दिलेश कंवर, साखन सिंह कंवर, गणेश राम पैकरा, हीरा सिंह कंवर, लखन कंवर, कमल सिंह कंवर, डॉ. श्याम लाल कंवर, सूरज सिंह कंवर, श्रीमती तारिणी कंवर एवं श्रीमती उषा कंवर सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने विधायक के इस प्रयास की सराहना करते हुए आभार व्यक्त किया।

बिंझवार समाज की ओर से केंद्रीय अध्यक्ष कीर्तन लाल बिंझवार, भरत बिंझवार, सेवाराम बिंझवार, राजाराम बिंझवार, जीवन लाल बिंझवार, कुंजबिहारी बिंझवार, रामप्यारे बिंझवार, सुखसिंह बिंझवार, जोधराम बिंझवार, कृपा राम बिंझवार, रमेश कुमार बिंझवार, विजय बिंझवार, धनंजय बिंझवार, कृष्ण कुमार बिंझवार, रामलाल गुरु, सुधवार सिंह एवं चन्द्रशेखर बिंझवार प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। समाज के सदस्यों ने इस निर्माण कार्य को अपनी लंबे समय से चली आ रही मांग की पूर्ति बताया और विधायक के प्रति आभार प्रकट किया।

कार्यक्रम में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बरपाली के अध्यक्ष संतोष देवांगन, सांसद प्रतिनिधि सहसराम कौशिक, जिला महामंत्री प्रवीण ओगरे, विधायक प्रतिनिधि अमर खांडे, मंडल अध्यक्ष संतोष सुर्या, निरंजन श्रीवास, प्रमोद श्रीवास, संजय आदिले, भागीरथी कश्यप, सूरज सोनी, द्वारका कौशिक, तरुण माझी, बेदी देवांगन, मोहन बरेठ, ललित पटेल, बिसाहू पटेल, आत्माराम मन्नेवार, चित्रलेखा श्रीवास एवं अशोक श्रीवास सहित अनेक जनप्रतिनिधि और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

ग्रामीणों ने बताया कि विधायक फूल सिंह राठिया द्वारा लगातार क्षेत्र में सड़क, भवन, पेयजल और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कार्य कराए जा रहे हैं, जिससे क्षेत्र में विकास की गति तेज हुई है। इस तरह के सामाजिक भवनों के निर्माण से ग्रामीणों को अपने कार्यक्रमों के लिए बेहतर स्थान उपलब्ध होगा और सामाजिक एकता को भी मजबूती मिलेगी।

समापन में विधायक ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे आगे भी इसी तरह जनता की सेवा में समर्पित रहेंगे और क्षेत्र के विकास में कोई कमी नहीं आने देंगे। इस आयोजन ने यह स्पष्ट कर दिया कि रामपुर क्षेत्र में विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधियों और जनता के बीच मजबूत तालमेल बना हुआ है।