रायपुर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल महीने में ही पड़ रही तेज गर्मी को देखते हुए सरकार ने ग्रीष्मकालीन अवकाश समय से पहले लागू करने का निर्णय लिया है।
पहले जहां छुट्टियां 1 मई से शुरू होनी थीं, अब इन्हें 20 अप्रैल 2026 से लागू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शिक्षा मंत्री से चर्चा की और यह फैसला लिया गया।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि बढ़ती भीषण गर्मी में बच्चों की सेहत की सुरक्षा हर हाल में सुनिश्चित करना हम सबकी जिम्मेदारी है। बच्चों के स्वास्थ्य और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए पूर्व निर्धारित ग्रीष्मकालीन अवकाश को पहले लागू करने का निर्णय लिया गया है।
स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार, पूर्व में 1 मई से 15 जून 2026 तक घोषित ग्रीष्मकालीन अवकाश में संशोधन करते हुए अब 20 अप्रैल से 15 जून 2026 तक अवकाश घोषित किया गया है। यह आदेश प्रदेश के समस्त शासकीय, अनुदान प्राप्त, गैर-अनुदान प्राप्त एवं अशासकीय शालाओं पर लागू होगा।

अभिभावकों की लगातार मांग और बढ़ते तापमान को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। सरकार ने स्पष्ट किया कि बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए यह कदम उठाया गया है। तेज धूप और गर्म हवाओं के बीच स्कूल जाना बच्चों के लिए जोखिम भरा हो सकता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















