कोरबा। जिले में वाहनों में अवैध रूप से लगाए जा रहे मॉडिफाइड साइलेंसर के खिलाफ पुलिस ने सख्त अभियान शुरू कर दिया है। तेज आवाज और प्रदूषण फैलाने वाले साइलेंसर के उपयोग पर रोक लगाने के लिए लगातार कार्रवाई की जा रही है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले के निर्देशन में एवं डीएसपी नीतीश ठाकुर, डी.के. सिंह तथा तेज यादव के नेतृत्व में विभिन्न स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।
इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की जा रही है और मॉडिफाइड साइलेंसर को जब्त किया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ऐसे साइलेंसर न केवल ध्वनि प्रदूषण बढ़ाते हैं, बल्कि आम लोगों के लिए परेशानी का कारण भी बनते हैं।
पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें और अपने वाहनों में अवैध मॉडिफिकेशन न कराएं, अन्यथा कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















