35 तीर्थयात्री अयोध्याधाम रवाना, रामलला दर्शन के लिए जत्थे को हरी झंडी

कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत से 35 तीर्थयात्रियों का दल श्रीरामलला के दर्शन हेतु अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस अवसर पर मेयर इन काउंसिल सदस्य हितानंद अग्रवाल, फिरतराम साहू एवं ममता यादव ने बस को हरी झंडी दिखाकर यात्रा का शुभारंभ किया।

रवाना होने से पूर्व जनप्रतिनिधियों ने तीर्थयात्रियों को तिलक लगाकर एवं पुष्पमाला पहनाकर शुभकामनाएं दीं।

श्रद्धालुओं में इस पावन यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला।

जानकारी के अनुसार, अब तक जिले से 15 जत्थों में कुल 540 श्रद्धालुओं को रामलला के दर्शन का अवसर मिल चुका है। इस योजना के तहत लगातार श्रद्धालुओं को अयोध्याधाम भेजा जा रहा है।

इस दौरान निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर सहित अन्य अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। सभी ने यात्रियों की सुखद एवं मंगलमय यात्रा की कामना की।