कोरबा। नगर पालिक निगम कोरबा ने शहर को सजाने-सँवारने के क्रम में एक अनोखा प्रयोग किया है। साडा कार्यकाल के पुराने और अनुपयोगी हो चुके रोड रोलर को डेंटिंग-पेंटिंग कर घंटाघर स्थित ट्राईंगल में आकर्षक एंटिक सेल्फी पॉइंट के रूप में स्थापित कर दिया गया है।
कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने इस सेल्फी पॉइंट का लोकार्पण किया।
शहर को लगातार सजाने के क्रम में घंटाघर चौक के ट्राईंगल को नई साज-सज्जा दी गई है। पुराने रोड रोलर को एंटिक लुक देकर स्थापित किया गया है, जिसके साथ लोग अब सेल्फी ले रहे हैं। व्यस्त सड़क से गुजरते लोगों की नजर इस अनोखे पॉइंट पर पड़ रही है और फुरसत के क्षणों में लोग यहां सेल्फी लेना नहीं भूल रहे हैं। सोशल मीडिया पर यह सेल्फी पॉइंट तेजी से वायरल हो रहा है।
निगम अधिकारियों ने बताया कि विकास कार्यों को प्रचारित करने में कम्युनिटी सिस्टम भी एक अच्छा फॉर्मूला है और कोरबा के लोग इस मामले में काफी आगे हैं।
इस मौके पर सुशील गर्ग,दिनेश वैष्णव, राजेश राठौर, योगेश मिश्रा, लक्ष्य चतुर्वेदी, पुनीराम साहू, प्रकाश अग्रवाल, मिलाप बरेठ,सुरेन्द्र राजवाड़े,सहायक अभियंता विपिन मिश्रा,अभय मिंज, रामप्रसाद मिरी, दीनदयाल साहू, द्वासराम साहू, मदन दिव्य, भूपेन्द्र गवेल आदि उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















