न्यू ऐरा स्कूल का शानदार रिजल्ट, 12 छात्रों को संस्कृत में मिले 100 अंक

कोरबा। न्यू ऐरा प्रोग्रेसिव स्कूल कोरबा के विद्यार्थियों ने सीबीएसई कक्षा 10वीं परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है। इस वर्ष विद्यालय की टॉपर साक्षी बरेठ ने 98 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।

परीक्षा परिणाम में संस्कृत विषय में 12 विद्यार्थियों ने 100 में से 100 अंक हासिल कर विशेष उपलब्धि दर्ज की। वहीं गणित में 5 छात्रों ने पूर्ण अंक प्राप्त किए और सामाजिक विज्ञान में 1 विद्यार्थी ने शत-प्रतिशत अंक अर्जित किए।

विद्यालय के कुल 37 विद्यार्थियों ने 90 प्रतिशत से अधिक तथा 72 विद्यार्थियों ने 80 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त कर बेहतर प्रदर्शन किया है। इस सफलता पर विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की मेहनत और शिक्षकों के समर्पण को सराहा।

चेयरमैन किशोर कुमार साहू ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

वहीं निदेशक दिलीप कुमार साहू और प्राचार्य डी.एस. राव ने इसे अनुशासन, निरंतर अभ्यास और गुणवत्तापूर्ण शिक्षण का परिणाम बताया।

विद्यालय परिवार ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, अभिभावकों और समस्त स्टाफ को शुभकामनाएं देते हुए आभार व्यक्त किया।