कोरबा।खालसा पंथ की 327वीं स्थापना दिवस एवं बैसाखी के पावन अवसर पर कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन एवं महापौर श्रीमती संजू देवी राजपूत ने गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा टीपी नगर पहुंचकर श्रद्धापूर्वक माथा टेका और गुरु महाराज का आशीर्वाद प्राप्त किया।
मंत्री देवांगन व महापौर ने सिख समाज के लोगों को बैसाखी पर्व की शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
इस अवसर पर गुरुद्वारा परिसर में सीएसआर मद से पेवर ब्लॉक लगाने का कार्य अल्प अवधि में पूर्ण होने पर सिख समाज की ओर से गर्मजोशी से स्वागत किया गया। गुरु सिंह सभा कोरबा के अध्यक्ष सरदार सुखविंदर सिंह धोत ने मंत्री लखनलाल देवांगन को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।

वहीं श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष सरदार परविंदर सिंह भाटिया ने स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया।
सिख समाज ने लगभग 4 माह की अल्प अवधि में पेवर ब्लॉक कार्य पूर्ण होने पर कैबिनेट मंत्री को धन्यवाद ज्ञापित किया।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि गुरु जी के आदेश पर मैं सिख समाज के लिए सदैव सेवा भाव से कार्य करता रहूंगा।
उन्होंने कहा कि गुरु साहिब की वाणी, भक्तिमय वातावरण एवं संगत की श्रद्धा ने मन को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। वाहेगुरु जी से प्रार्थना है कि सभी के जीवन में सुख, समृद्धि एवं कल्याण बना रहे। बैसाखी पर्व सेवा, साहस, समानता और मानवता के पथ पर चलने की प्रेरणा देता रहे।
इस अवसर पर महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत,गुरु सिंह सभा कोरबा के अध्यक्ष सुखविंदर सिंह,अमरीक सिंह धंजल, परविंदर सिंह भाटिया,अमृत सिंह,देवेंद्र सिंह,सुखविंदर सिंह धंजल,नरेंद्र सिंह सैनी,सतविंदर सिंह संधू,अमरजीत सिंह भाटिया,बलविंदर सिंह,भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला अध्यक्ष उत्तम सिंह रंधावा, सांस्कृतिक प्रकोष्ठ पूर्व जिला अध्यक्ष सोनू भाटिया सहित सिख समाज के अनेक सम्मानीय सदस्य उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
