आंबेडकर जयंती पर मंत्री लखनलाल देवांगन ने अर्पित की पुष्पांजलि, विचारों को अपनाने का दिया संदेश

कोरबा। भारत रत्न डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के अवसर पर उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन ने घंटाघर चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान मंत्री देवांगन ने कहा कि बाबा साहब का जीवन संघर्ष, समता, न्याय और ज्ञान की निरंतर साधना का प्रतीक है। उनके विचार आज भी समाज को दिशा देने वाले हैं और हर नागरिक को उनसे प्रेरणा लेकर समानता, शिक्षा एवं सामाजिक सौहार्द की भावना को अपनाना चाहिए।

उन्होंने आंबेडकर जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन केवल श्रद्धांजलि का नहीं, बल्कि उनके मूल्यों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लेने का अवसर है। मंत्री ने सभी से बाबा साहब के दिखाए मार्ग पर चलते हुए समतामूलक और प्रगतिशील समाज के निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत सहित जनप्रतिनिधि, सामाजिक संगठनों के सदस्य और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। सभी ने एकजुट होकर बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया।