कोरबा। नारी शक्ति महिला मंडल द्वारा आयोजित नारी सम्मान कार्यक्रम में महिलाओं का सम्मान किया गया और विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से उत्साहपूर्ण माहौल बनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना के साथ हुई।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. वीणा सहित वार्ड 22 की पार्षद आशा साहू, ममता बघेल, प्रीति सिंह, तनु मुखर्जी, ईश्वरी तिवारी, परमजीत कौर, सावित्री साहू, अंजली पटेल, बाल कल्याण समिति की सदस्य उमा भारती सराफ, लिनेस क्लब कुसमुंडा की अध्यक्ष हेमा शर्मा और एकता महिला मंडल की अध्यक्ष नीतू शर्मा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के आयोजन में मंडल की अध्यक्ष मीनाक्षी शर्मा, उपाध्यक्ष पुष्पा पाल, सचिव शारदा जायसवाल और कोषाध्यक्ष नेहा अग्रवाल सहित सभी पदाधिकारियों ने सक्रिय भूमिका निभाई।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सिंगल डांस, ग्रुप डांस और पहाड़ी नृत्य ने दर्शकों का मन मोह लिया। श्रीदेवी के गीतों पर प्रस्तुत नृत्य विशेष आकर्षण का केंद्र रहा। मॉडलिंग प्रस्तुति में प्रतिभागियों ने आत्मविश्वास और आकर्षक प्रस्तुति से सभी को प्रभावित किया।
नारी सम्मान विषय पर तनु मुखर्जी ने प्रेरणादायक संबोधन दिया। कार्यक्रम के अंत में लकी ड्रॉ के माध्यम से विजेताओं का चयन किया गया, जिसमें चंदा देवी व वंदिता मिश्रा को प्रथम, इंदरजीत कौर व प्रिय बंजारे को द्वितीय तथा आशा बनाफर व लक्ष्मी कश्यप को तृतीय पुरस्कार मिला।
कार्यक्रम का संचालन मीनाक्षी शर्मा और रेखा शुक्ला ने किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















