कोरबा। मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति के संस्थापक सदस्य एवं शिव औषधालय के संस्थापक स्व. पंडित विद्याधर शर्मा की पुण्यतिथि के अवसर पर 19 अप्रैल को नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया जाएगा।
यह शिविर मारवाड़ी ब्राह्मण विकास समिति, शिव औषधालय, लायंस क्लब कोरबा एवरेस्ट, नीमा एवं आयुष मेडिकल एसोसिएशन के संयुक्त तत्वावधान में पतंजलि चिकित्सालय निहारिका में आयोजित होगा।
शिविर में दंत रोग, अस्थि खनिज घनत्व जांच, आयुर्वेदिक परामर्श सहित विभिन्न बीमारियों का नि:शुल्क उपचार किया जाएगा। इसके साथ ही आंख, नाक, कान, गला, चर्म रोग, गुदा रोग, शिशु रोग, स्त्री रोग, वात एवं श्वास रोग समेत अन्य बीमारियों के विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा परामर्श दिया जाएगा।
चिकित्सक डॉ. नागेंद्र नारायण शर्मा ने बताया कि शिविर में आयुर्वेद के विभिन्न विभागों के अनुभवी चिकित्सक अपनी सेवाएं देंगे, जिससे अधिक से अधिक लोगों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















