बाबा साहेब की 135वीं जयंती पर कांग्रेसियों ने किया याद
कोरबा।डॉ. भीमराव राम अम्बेडकर (बाबा साहेब) लोकप्रिय भारतीय विधिवेत्ता, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ और समाज सुधारक थे। उन्होंने दलित एवं बौद्ध आंदोलन को प्रेरित किया और दलितों के खिलाफ सामाजिक भेदभाव के विरुद्ध अभियान चलाया। साथ ही श्रमिकों और महिलाओं के अधिकारों का समर्थन किया। वे स्वतंत्र भारत के प्रथम कानून मंत्री एवं भारतीय संविधान के प्रमुख वास्तुकार थे।
उक्त बातें कोरबा लोकसभा क्षेत्र की सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने डॉ. अम्बेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कार्यालय टीपी नगर में आयोजित कार्यक्रम में कही।
पूर्व महापौर राजकिशोर प्रसाद ने बताया कि डॉ. अम्बेडकर ने कोलंबिया विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स से अर्थशास्त्र में डॉक्टरेट की उपाधि प्राप्त की। उन्होंने विधि, अर्थशास्त्र और राजनीति विज्ञान के शोध कार्य में ख्याति प्राप्त की।
जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष नत्थु लाल यादव ने कहा कि डॉ. भीमराव अम्बेडकर का जीवन सामाजिक चिंतन पर आधारित था। उन्होंने सामाजिक समानता, मौलिक अधिकार, मानवीय न्याय, समाजवाद तथा देश की एकता के लिए जीवन भर संघर्ष किया।
जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश राठौर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष मनोज चौहान, कांग्रेस अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष नारायण कुर्रे ने भी संबोधित किया।
इस अवसर पर जिला कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष सपना चौहान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष कुसुम द्विवेदी, कांग्रेस ओबीसी अध्यक्ष गजानंद साहु, सांसद प्रतिनिधि मोहन प्रधान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अध्यक्ष मो. शाहिद, प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारी रेखा त्रिपाठी, महिला अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, पार्षद बद्री किरण, सुकसागर निर्मलकर, डॉ. गोपाल कुर्रे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष राकेश पंकज, ब्लॉक अध्यक्ष पालुराम साहु, एडी जोशी, पूर्व पार्षद डॉ. रामगोपाल यादव सहित कई कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















