कोरबा।घंटाघर स्थित पं. मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन और सियान सदन को सुविधापूर्ण अतिरिक्त भवनों की सौगात मिली है। उद्योग, वाणिज्य एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवांगन तथा महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने 41 लाख रुपये की लागत से निर्मित इन दोनों भवनों का लोकार्पण किया।
वार्ड 24 सियान सदन परिसर में जिला खनिज न्यास मद से 23 लाख 65 हजार रुपये की लागत से अतिरिक्त कक्ष, प्रसाधन कक्ष, बाउंड्री वॉल और पेवर ब्लॉक बिछाने का कार्य पूरा किया गया है। वहीं पं. मुकुटधर पाण्डेय साहित्य भवन में विधायक मद से 17 लाख 60 हजार रुपये की लागत से हाल का विस्तार और अन्य सुविधाएं विकसित की गई हैं।
मंत्री लखनलाल देवांगन ने कहा कि जहां बुजुर्गों और वरिष्ठजनों का सम्मान किया जाता है, उनकी सेवा की जाती है, वहीं शुभता और सुख-समृद्धि का निवास होता है। हमारा परम कर्तव्य है कि हम अपने परिवार और समाज के वरिष्ठजनों का सम्मान करें, उनकी सेवा करें और निरंतर उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। आज सियान सदन में नवनिर्मित अतिरिक्त कमरों को बुजुर्गों की सेवा में समर्पित किया जा रहा है। उन्होंने सियान सदन में ए.सी. और टी.वी. की व्यवस्था कराने की भी घोषणा की। साथ ही बालको में सियान सदन निर्माण के लिए 10 लाख रुपये की स्वीकृति देने की बात कही।
महापौर संजूदेवी राजपूत ने कहा कि सियान सदन में अतिरिक्त कक्ष और अन्य विकास कार्यों की सौगात मिली है, वहीं साहित्य भवन में नवनिर्मित हाल और विस्तार कार्य का लोकार्पण हुआ है। उन्होंने सियान सदन की आवश्यकता को देखते हुए 50 अतिरिक्त कुर्सियों की व्यवस्था करने की घोषणा की।
पार्षद पंकज देवांगन ने सियान सदन के विकास के लिए पार्षद निधि से 2 लाख रुपये देने की घोषणा की।
भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी ने कहा कि बुजुर्गों का सम्मान भारतीय संस्कृति की महत्वपूर्ण विशेषता है।
इस अवसर पर सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद नरेन्द्र देवांगन,राकेश वर्मा,कमलेश यादव,युनूस दलियानपुरी, कृष्ण कुमार चन्द्रा, जगदीश श्रीवास, इंदू शर्मा सहित कई जनप्रतिनिधि और नागरिक उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

