कोरबा। निहारिका क्षेत्र में शराब दुकान के सामने हुई मारपीट की घटना का वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना के बाद क्षेत्र में भय और असंतोष का माहौल बन गया था।
जानकारी के अनुसार 11 अप्रैल की रात 9 से 10 बजे के बीच थाना सिविल लाइन रामपुर क्षेत्र अंतर्गत अंग्रेजी शराब दुकान के सामने कुछ युवकों के बीच आपसी विवाद के चलते मारपीट हुई थी। वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई और तत्काल मौके पर पहुंचकर आरोपियों को हिरासत में लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों द्वारा पुलिस और गवाहों के साथ अभद्र व्यवहार भी किया गया। इस पर पुलिस ने शिवम सिंह (25), मयूर टांक (25) और सोमेश दीवान (27) के खिलाफ धारा 170, 126, 135(3) बीएनएसएस के तहत कार्रवाई करते हुए न्यायालय में इस्तगासा प्रस्तुत किया है।
पुलिस का कहना है कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसी घटनाओं पर सख्ती से कार्रवाई जारी रहेगी।
पुलिस की अपील:
कोरबा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि किसी भी विवाद से दूर रहें और कानून-व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें। किसी भी आपात स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना दें।
“सजग रहें – सतर्क रहें, सुरक्षित रहें”
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















