कोरबा।कोरबा में आईपीएल मैच के दौरान ऑनलाइन सट्टेबाजी का एक मामला सामने आया है। थाना कोतवाली पुलिस ने “KHELO BAAZI BOOK” नामक ऑनलाइन प्लेटफॉर्म/आईडी के माध्यम से सट्टा खेलने और खिलाने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उसका साथी फरार हो गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले और नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में थाना कोतवाली एवं साइबर थाना की टीम ने मुखबिर की सूचना पर छापेमारी की।
रेड के दौरान आरोपी जशवीर राना (33 वर्ष, निवासी लक्ष्मणबन तालाब, थाना कोतवाली) को मौके पर ऑनलाइन सट्टा खेलते हुए पकड़ा गया। उसके साथी निखिल राजपूत मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश जारी है।
जांच में पता चला कि दोनों आरोपी “KHELO BAAZI BOOK” प्लेटफॉर्म के माध्यम से आईपीएल मैच में सट्टा खेल और खिला रहे थे। आरोपी के आईडी में वर्तमान में ₹72,020 का बैलेंस जमा पाया गया है।
पुलिस की कार्रवाई
अपराध क्रमांक 335/2026 के तहत छत्तीसगढ़ जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम की धारा 6(क) एवं 7(1) के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। उसे विधिवत न्यायालय में प्रस्तुत किया गया है। फरार आरोपी निखिल राजपूत को भी शीघ्र गिरफ्तार करने का प्रयास जारी है।
इस सफल कार्यवाही में निरीक्षक एम.बी. पटेल के नेतृत्व में उप निरीक्षक अजय सोनवानी, सहायक उप निरीक्षक रामकुमार उईके, प्रधान आरक्षक गुना राम सिन्हा, आरक्षक सुशील यादव, आलोक टोप्पो, डेमन ओगरे, महिला आरक्षक सुनीता डहरिया एवं अर्चना तिकी की सराहनीय भूमिका रही।
पुलिस की अपील
कोरबा पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार के ऑनलाइन सट्टा, जुआ या साइबर अपराध की जानकारी तुरंत पुलिस को दें। आपकी सतर्कता अपराधों पर नियंत्रण में सहायक होगी।
“सजग कोरबा – सतर्क कोरबा” अभियान के तहत अवैध गतिविधियों के विरुद्ध पुलिस की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















