कोरबा।कोयलांचल कुसमुंडा क्षेत्र में चोरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। चोर एक के बाद एक दुकानों को निशाना बना रहे हैं, जबकि पुलिस हाथ पर हाथ धरे बैठी नजर आ रही है।
बीती रात चोरों ने पुलिस को फिर चुनौती देते हुए कुसमुंडा थानांतर्गत इमलीछापर चौक पर स्थित स्काई मेन्स वियर दुकान का छप्पर तोड़कर अंदर प्रवेश किया और कपड़े, जूते तथा नगदी रकम चुरा ले गए।
दुकान संचालक आकाश साहू को आज सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो शटर खोलते ही ऊपर का छज्जा टूटा हुआ और सामान बिखरा पड़ा मिला। कई नए कपड़े, जूते और गल्ले की नगदी गायब थी। उन्होंने तुरंत कुसमुंडा पुलिस को सूचना दी, जिस पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।
इससे पहले विकास नगर स्थित नेहा रेडीमेड दुकान में भी चोरों ने छप्पर तोड़कर हजारों रुपये का माल लूट लिया था। उस मामले में भी एफआईआर दर्ज कराई गई, लेकिन पुलिस अभी तक चोरों का सुराग नहीं लगा पाई है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि इन दिनों शातिर चोर शीट वाली दुकानों को खासतौर पर निशाना बना रहे हैं। वे रात में छप्पर तोड़कर अंदर घुस रहे हैं और सामान पार कर ले जा रहे हैं।
कॉलोनी से लेकर मुख्य सड़क तक की दुकानें सुरक्षित नहीं हैं। लगातार हो रही चोरियों ने पुलिस गश्ती की पोल खोल दी है।
व्यवसायियों और स्थानीय लोगों में भय और आक्रोश व्याप्त है। वे खुद को असुरक्षित महसूस कर रहे हैं और पुलिस से प्रभावी कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

