अंबेडकर जयंती पर भव्य रैली व सांस्कृतिक कार्यक्रम

कोरबा। डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती के अवसर पर कोरबा में 14 अप्रैल को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

संयुक्त आयोजन समिति के अध्यक्ष राजेश कुमार लहरे, महासचिव आर.डी. भारद्वाज और कोषाध्यक्ष एस.के. मण्डल ने बताया कि 14 अप्रैल को दोपहर 2 बजे एक भव्य रैली निकाली जाएगी।

रैली तक्षशिला बौद्ध विहार मुड़ापार से प्रारंभ होकर टीपी नगर चौक होते हुए भीमराव अंबेडकर ओपन ऑडिटोरियम, घंटाघर तक पहुंचेगी। इस रैली में सामाजिक संगठनों, युवाओं और आम नागरिकों की बड़ी संख्या में भागीदारी रहने की उम्मीद है।

रैली के बाद शाम 7 बजे से मंचीय सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें अतिथियों का उद्बोधन, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह शामिल होगा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन उपस्थित रहेंगे।