कोरबा।भीषण गर्मी के बीच सामाजिक सरोकार निभाते हुए दीक्षा महिला समिति दीपका इकाई ने प्रगतिनगर क्षेत्र में दो प्याऊ जल सेवा केंद्र शुरू कर दिए हैं।
समिति ने भारतीय स्टेट बैंक परिसर और व्यावसायिक कॉम्प्लेक्स परिसर में आम राहगीरों एवं स्थानीय लोगों के लिए स्वच्छ एवं ठंडे पानी की व्यवस्था की है।
इसके साथ ही समिति ने पेड़ों पर मिट्टी के बर्तनों में पक्षियों के लिए पानी और दाने की व्यवस्था भी की है। पशुओं के लिए भी अलग से जल की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।
कार्यक्रम के दौरान लोगों को गुड़-चना, फल, जलजीरा, आम पना, गुलाब शरबत, लस्सी और नींबू पानी का वितरण किया गया।
स्थानीय लोगों ने समिति के इस मानवीय प्रयास की सराहना की और बड़ी संख्या में कार्यक्रम में शामिल हुए।
समिति की अध्यक्ष रंभा मिश्रा ने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को पानी के लिए भटकना न पड़े, इसी उद्देश्य से स्वच्छ, ठंडा और निर्मल पेयजल की व्यवस्था की गई है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















