संगठन को नए सिरे से सक्रिय करना हमारी जिम्मेदारी : मुकेश राठौर

कोरबा।बालको ब्लॉक कांग्रेस के संगठन प्रभारी आनंद पालीवाल और रवि सिंह चंदेल ने मंडल कमेटी, वार्ड एवं बूथ कमेटी गठन के लिए महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की। बैठक में वार्ड क्रमांक 38 से 47 तक के कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

बैठक में जिला कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कुमार राठौर ने ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों को मार्गदर्शन देते हुए कहा कि “संगठन को नए सिरे से सक्रिय करना हम सबकी जिम्मेदारी है।”

उन्होंने बताया कि नवनियुक्त ब्लॉक एवं मंडल अध्यक्षों में अधिकांश चेहरे युवा हैं, जिससे पार्टी में नई ऊर्जा और जोशिला नेतृत्व सामने आया है। कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में इसको लेकर अच्छा उत्साह देखने को मिल रहा है।

ब्लॉक अध्यक्ष एडी जोशी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत बनाने के लिए मंडल, वार्ड और बूथ कमेटी के माध्यम से कार्यकर्ताओं की सक्रिय भूमिका पर जोर दिया। मंडल अध्यक्ष देवीदयाल सोनी और बुद्धेश्वर चौहान ने भी बैठक को संबोधित किया।

बैठक में अनुसूचित जाति विभाग की महिला अध्यक्ष पुष्पा पात्रे, पार्षद बद्रीकिरण, जिला उपाध्यक्ष पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष दुष्यंत शर्मा, आईटी सेल लोकसभा अध्यक्ष पीयुष पांडेय, ब्लॉक उपाध्यक्ष आर.के. नामदेव, ब्लॉक सचिव दाताराम आदित्य, महिला कांग्रेस उपाध्यक्ष शशिलता पांडेय सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।