बिना पूर्व सूचना बंद किए जाने से लोगों को हुई परेशानी
कोरबा।शहरवासियों के लिए हरियाली और स्वच्छ वातावरण का प्रमुख केंद्र अशोक वाटिका को 10 से 14 अप्रैल तक बंद कर दिए जाने से लोगों में निराशा और नाराजगी देखने को मिल रही है।
मॉर्निंग वॉक और योगाभ्यास के लिए रोजाना बड़ी संख्या में यहां पहुंचने वाले लोगों को उस समय निराशा हाथ लगी, जब वे अपने नियमित समय पर पहुंचे और गेट पर ताला लटका मिला। साथ ही एक सूचना चस्पा कर बंद होने की जानकारी दी गई थी, लेकिन इसमें कारण या आदेश का स्पष्ट उल्लेख नहीं किया गया था।
अशोक वाटिका को शहर की प्रदूषित हवा से राहत देने वाले “ऑक्सीजोन” के रूप में विकसित किया गया है, जहां लोग सुबह की सैर, योग और स्वास्थ्य गतिविधियों के लिए पहुंचते हैं। इस स्थल के विकास में समय-समय पर लाखों रुपये खर्च किए गए हैं।
अचानक बिना पूर्व सूचना के वाटिका बंद किए जाने से नियमित आने वाले लोगों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। इस व्यवस्था को लेकर लोगों ने नाराजगी जताते हुए सवाल उठाए हैं और भविष्य में ऐसी स्थिति से बचने के लिए पूर्व सूचना देने की मांग की है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















