कोरबा।एसईसीएल के कुसमुंडा क्षेत्र में ट्रेड यूनियन राजनीति में बड़ा बदलाव देखने को मिला है। एचएमएस के क्षेत्रीय अध्यक्ष सुरजीत सिंह सहित करीब 100 सदस्यों ने संगठन छोड़कर कांग्रेस समर्थित इंटक का दामन थाम लिया है। इस घटनाक्रम को एचएमएस के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है।
कुसमुंडा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान सभी नए सदस्यों का फूल-मालाओं से स्वागत कर इंटक में शामिल किया गया। इस मौके पर इंटक के केंद्रीय अध्यक्ष गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि मजबूत नेतृत्व और कर्मचारी हितों के प्रति समर्पण ही संगठन की असली पहचान होती है, जो कर्मियों को आकर्षित करती है।
उन्होंने विश्वास जताया कि नवप्रवेशित सदस्यों की क्षमता का बेहतर उपयोग कर इंटक संगठन को और मजबूत किया जाएगा। बताया गया कि पूर्व संगठन में असहज माहौल के कारण इन सदस्यों ने इंटक में शामिल होने का निर्णय लिया।
कार्यक्रम में इंटक के कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। संगठन ने दावा किया कि आने वाले समय में कर्मचारी हितों के लिए संघर्ष और तेज किया जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















