कोरबा।जिले में अपराधियों पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने विशेष अभियान चलाकर बड़ी कार्रवाई की है। महज दो दिनों के भीतर 98 वारंटियों को गिरफ्तार किया गया, जिनमें 21 स्थायी वारंटी भी शामिल हैं।
पुलिस द्वारा कोतवाली, सिविल लाइन, बालकोनगर, कटघोरा, पाली, दीपका सहित विभिन्न थाना-चौकी क्षेत्रों में एक साथ अभियान चलाया गया। इस दौरान लंबे समय से फरार चल रहे आरोपियों को पकड़कर उनके खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार इस अभियान का मुख्य उद्देश्य लंबित मामलों (पेंडेंसी) को कम करना और जिले में कानून-व्यवस्था को मजबूत करना है।
पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के खिलाफ इस तरह की सघन कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















