24 घंटे में दूसरी बड़ी घटना से मचा हड़कंप, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल
कोरबा।एसईसीएल के अधीन संचालित कुसमुंडा कोयला खदान में 24 घंटे के भीतर दूसरी बड़ी दुर्घटना सामने आई है। एक निजी कंपनी का डंपर अनियंत्रित होकर गहरे गड्ढे में गिर गया, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल चालक की पहचान सोनपुरी निवासी भीम पटेल के रूप में हुई है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों और अधिकारियों ने उसे बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि इससे पहले भी इसी खदान क्षेत्र में डंप स्लाइड होने के कारण दो डंपर नीचे गिर चुके हैं। लगातार हो रही इन घटनाओं ने खदान क्षेत्र में काम कर रहे कर्मचारियों के बीच चिंता और आक्रोश बढ़ा दिया है।
घटना की जानकारी मिलते ही संबंधित विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई है।
वहीं कर्मचारियों ने खदान प्रबंधन से सुरक्षा इंतजामों को सख्त करने और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने की मांग की है।
लगातार हो रहे हादसों ने खदान क्षेत्र में कार्यरत श्रमिकों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















