रायपुर/कोरबा। छत्तीसगढ़ शासन के श्रम विभाग मंत्रालय द्वारा विभागीय कार्यों में प्रशासनिक कसावट और बेहतर संचालन के उद्देश्य से अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए गए हैं। जारी आदेश के तहत प्रदेशभर में कई अधिकारियों की नई पदस्थापनाएं की गई हैं।
इसी क्रम में नितेश विश्वकर्मा को सहायक श्रमायुक्त कार्यालय, कोरबा में पदस्थ किया गया है। शासन के इस निर्णय को विभागीय कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
तबादला सूची में विभिन्न जिलों में पदस्थ अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। संबंधित अधिकारियों को शीघ्र नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
श्रम विभाग में हुए इस फेरबदल के बाद प्रशासनिक कार्यों में गति आने और श्रमिकों से जुड़े मामलों के बेहतर निराकरण की उम्मीद जताई जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

