डॉक्टर्स और चार्टर्ड अकाउंटेंट्स का सम्मान, रोटरी क्लब ने किया नए सेवा सत्र का शुभारंभ

डॉक्टर्स डे और सीए डे पर आयोजित सम्मान समारोह में समाजसेवियों का अभिनंदन

कोरबा। रोटरी क्लब कोरबा द्वारा डॉक्टर्स डे एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स डे के अवसर पर ट्रांसपोर्ट नगर स्थित शुगर क्राउन में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान रोटरी वर्ष 2026-27 के नए सेवा सत्र का भी विधिवत शुभारंभ किया गया।

समारोह में समाज और राष्ट्र निर्माण में उल्लेखनीय योगदान देने वाले चिकित्सकों एवं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स को पुष्पगुच्छ और स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। रोटरी क्लब ने चिकित्सा और वित्तीय परामर्श के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले विशेषज्ञों के प्रति आभार व्यक्त किया।

सम्मानित चिकित्सकों में डॉ. बी.बी. बोर्डे, डॉ. अन्नपूर्णा बोर्डे, डॉ. पॉल, डॉ. श्रीवास्तव, डॉ. प्रिंस जैन, डॉ. प्रीतेश मसीह, श्रीमती मसीह तथा डॉ. कुमार पुष्पेश शामिल रहे। वहीं चार्टर्ड अकाउंटेंट्स वर्ग में सीए नरेश अरोरा, सीए अमर अग्रवाल, सीए साकेत बुधिया और सीए रमन गोयल को सम्मानित किया गया।

मीडिया प्रभारी पारस जैन ने बताया कि कार्यक्रम का प्रभावी संचालन रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष नितिन चतुर्वेदी ने किया। कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष सतनाम मल्होत्रा ने सभी अतिथियों, सम्मानित डॉक्टरों, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं सदस्यों का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि रोटरी क्लब नए सेवा वर्ष में शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों से जुड़े कार्यों को और अधिक गति देगा तथा समाजहित में अपनी सक्रिय भूमिका निभाता रहेगा।