कोरबा।जिले में चोरी की घटनाओं पर लगाम कसने के लिए बालकोनगर पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। इसी क्रम में एक चोर गिरोह के सदस्य को गिरफ्तार कर चोरी की गई एक्टिवा वाहन बरामद किया गया है।
बालकोनगर थाना प्रभारी युवराज तिवारी के अनुसार, नया रिसदा भदरापारा निवासी हीरा दास महंत की एक्टिवा 6 अप्रैल की रात लालघाट क्षेत्र से चोरी हो गई थी। पीड़ित ने वाहन को शराब भट्ठी के पास खड़ा किया था, जहां से अज्ञात चोर वाहन लेकर फरार हो गया।
शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पतासाजी के दौरान 7 अप्रैल को लालघाट क्षेत्र में ही नेहरू नगर निवासी दिनेश यादव के कब्जे से चोरी की एक्टिवा बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस अब आरोपी के आपराधिक रिकॉर्ड की जांच कर रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वह किसी संगठित गिरोह से जुड़ा है या नहीं। इसके साथ ही पुराने वांटेड आरोपियों का अलग से डेटा तैयार कर कार्रवाई को और तेज करने की योजना बनाई जा रही है।
पुलिस का कहना है कि जिले में अपराधियों के खिलाफ सख्त अभियान जारी रहेगा और चोरी जैसी वारदातों में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

