छठवें राज्य सम्मेलन में सर्वसम्मति से चयन, श्रमिक हितों के लिए संघर्ष तेज करने का ऐलान
कोरबा।ऑल इंडिया ट्रेड यूनियन कांग्रेस (एटक) छत्तीसगढ़ के छठवें राज्य सम्मेलन में संगठन के प्रमुख पदों पर सर्वसम्मति से नियुक्तियां की गईं। अजय विश्वकर्मा को राज्य अध्यक्ष और हरिनाथ सिंह को महासचिव बनाया गया है।
हरिनाथ सिंह लगातार तीसरी बार इस जिम्मेदारी का निर्वहन करेंगे।
सम्मेलन में एटक की राष्ट्रीय महासचिव अमरजीत कौर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं।
नवनियुक्त अध्यक्ष अजय विश्वकर्मा ने कहा कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों की स्थिति चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि काम के घंटे, वेतन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सामाजिक सुरक्षा जैसे मुद्दों पर गंभीर खामियां हैं, जिनके समाधान के लिए संगठन व्यापक आंदोलन करेगा।
उन्होंने यह भी कहा कि चार नए लेबर कोड लागू होने से श्रमिकों के सामने नई चुनौतियां खड़ी होंगी। श्रम कानूनों में बदलाव, निजीकरण, ठेका प्रथा का विस्तार और रोजगार की असुरक्षा जैसे मुद्दे आने वाले समय में और गहराएंगे।
एसईसीएल दीपका क्षेत्र से जुड़े एटक के जेसीसी सदस्य विनोद यादव ने विश्वास जताया कि अजय विश्वकर्मा के नेतृत्व में संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा मजदूरों के हितों की लड़ाई को मजबूती से आगे बढ़ाया जाएगा।
संगठन ने प्रदेशभर में श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा के लिए एकजुट होकर संघर्ष तेज करने का संकल्प लिया है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

