सेवा संकल्प अभियान के तहत श्रमदान और पौधरोपण; स्वच्छता दीदियों को श्रीफल, साड़ी और गुलदस्ता भेंटकर किया सम्मानित
कटघोरा। गांधी जयंती के अवसर पर सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जनपद पंचायत कटघोरा की ग्राम पंचायत ढेलवाडीह में स्वच्छता ही सेवा अभियान 2026 के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कचरा छंटाई शेड और साप्ताहिक बाजार परिसर में स्वच्छता एवं साफ-सफाई के साथ श्रमदान और पौधरोपण किया गया। इस दौरान स्वच्छता के क्षेत्र में योगदान देने वाली स्वच्छता दीदियों का सम्मान भी किया गया।
स्वच्छता दीदियों को किया सम्मानित
कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा की अध्यक्ष श्रीमती झूल बाई कंवर एवं अन्य अतिथियों ने स्वच्छता दीदियों को श्रीफल, साड़ी और गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान के दौरान स्वच्छता कार्यों में उनके योगदान को सराहा गया।

इसके साथ ही ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने स्वच्छता अभियान में श्रमदान कर स्वच्छ एवं सुंदर गांव के निर्माण का संदेश दिया। साप्ताहिक बाजार और कचरा छंटाई शेड क्षेत्र में साफ-सफाई कर लोगों को सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ रखने के लिए प्रेरित किया गया।
पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश
कार्यक्रम के दौरान पौधरोपण भी किया गया। अतिथियों, पंचायत प्रतिनिधियों, महिला स्व-सहायता समूहों, स्वच्छाग्रहियों और ग्रामीणों ने पौधे लगाए तथा उनकी देखभाल का संकल्प लिया। कार्यक्रम के माध्यम से स्वच्छता के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया गया।

जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की रही सहभागिता

कार्यक्रम में जनपद पंचायत कटघोरा अध्यक्ष झूल बाई कंवर, पूर्व जनपद उपाध्यक्ष गोविंद सिंह कंवर, जनपद सदस्य भागवत साहू, जनपद पंचायत सीईओ के.के. श्रीवास, सरपंच कौशिल्या कंवर,कार्यक्रम अधिकारी VB-GRAMG योगेश चन्द्रा, बीसी स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), सहायक विकास विस्तार अधिकारी आर.के. शिवालय एवं शिवशंकर मरकाम, एनआरएलएम क्षेत्रीय समन्वयक कमलकांत कश्यप, पंचायत सचिव पवन गुप्ता, उपसरपंच मुकेश सिंह उसरवर्षा, रोजगार सहायक वसुंधरा चौहान सहित महिला स्व-सहायता समूहों की पदाधिकारी, स्वच्छाग्रही और बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















