मदिरा दुकान में सुपरवाइजर बनाने का झांसा, कार्रवाई न होने पर शिकायत पहुंची गृह मंत्री तक
कोरबा।जिले में नौकरी दिलाने के नाम पर 2 लाख 50 हजार रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। लंबे समय तक स्थानीय स्तर पर कार्रवाई नहीं होने से नाराज पीड़ित ने अब अपनी शिकायत उच्च अधिकारियों तक पहुंचा दी है, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।
जानकारी के अनुसार पीड़ित ने अपनी शिकायत छत्तीसगढ़ के गृह मंत्री, बिलासपुर रेंज के आईजी, कोरबा पुलिस अधीक्षक तथा सिटी कोतवाली थाना प्रभारी को डाक के माध्यम से भेजी है। इससे साफ है कि अब यह मामला उच्च स्तर तक पहुंच चुका है और प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ गया है।
पीड़ित का आरोप है कि उसे शासकीय मदिरा दुकान में सुपरवाइजर पद पर नौकरी दिलाने का झांसा दिया गया।
आरोपितों ने ऑनलाइन माध्यम से उससे 2.50 लाख रुपये ले लिए, लेकिन न तो नौकरी दिलाई गई और न ही रकम वापस की गई।
काफी समय तक सुनवाई नहीं होने के बाद पीड़ित ने मजबूर होकर उच्च अधिकारियों से न्याय की गुहार लगाई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में क्या कार्रवाई करता है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

