नवाजतन वॉरियर्स सम्मान से नवाजे गए शिक्षक

शिक्षा में नवाचार और एफएलएन पहल में उत्कृष्ट कार्य पर मिला सम्मान

कोरबा।स्कूल शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव ने शिक्षा के क्षेत्र में नवाचार करते हुए बच्चों को पढ़ने, लिखने और बोलने में दक्ष बनाने वाले प्रदेश के 100 शिक्षकों को सम्मानित किया। इस सूची में कोरबा जिले के तीन शिक्षकों को भी “एफएलएन सह नवाजतन वॉरियर्स” सम्मान से नवाजा गया।

सम्मान पाने वालों में विकासखंड पाली के प्राथमिक शाला कुटेलामुड़ा के प्रधानपाठक प्रफुल्ला भगत, विष्णु प्रसाद और लक्ष्मी कंवर शामिल हैं। इन शिक्षकों ने बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद मंत्री गजेंद्र यादव ने कहा कि बच्चों की प्रारंभिक शिक्षा की नींव जितनी मजबूत होगी, उनका भविष्य उतना ही उज्ज्वल बनेगा।

उन्होंने शिक्षकों के उत्कृष्ट कार्यों को संकलित करते हुए एक ई-पत्रिका का भी विमोचन किया।

कोरबा जिले के शिक्षकों को इस उपलब्धि तक पहुंचाने में श्रीमती श्रद्धा शर्मा, प्रिया दुबे और संतोष कर्ष का विशेष योगदान रहा। वहीं संकुल केंद्र रजकम्मा के नोडल प्राचार्य राजीव जोगी ने सभी शिक्षकों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।

इस अवसर पर एससीईआरटी के डायरेक्टर के. कुमार, पूर्व संचालक आशुतोष चावरे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।