आधुनिक तकनीक से सुरक्षित और सहज डिलीवरी, विशेषज्ञों की निगरानी में मिल रहा लाभ
कोरबा।शहर के एमजेएम हॉस्पिटल (मीना जैन मेमोरियल हॉस्पिटल) में मातृत्व सेवाओं को और बेहतर बनाते हुए “पेनलेस नॉर्मल डिलीवरी” की आधुनिक सुविधा शुरू की गई है। इस नई तकनीक से गर्भवती महिलाओं को प्रसव के दौरान होने वाले असहनीय दर्द से काफी राहत मिल रही है।
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार एपिड्यूरल एनेस्थीसिया तकनीक के माध्यम से अब तक कई महिलाओं का सफलतापूर्वक दर्द रहित सामान्य प्रसव कराया जा चुका है।
इस प्रक्रिया से डिलीवरी को अधिक सुरक्षित, सहज और आरामदायक बनाया जा रहा है।
अस्पताल में अनुभवी एनेस्थेटिस्ट और स्त्री रोग विशेषज्ञों की टीम लगातार प्रसूताओं की निगरानी करती है, जिससे मां और नवजात दोनों की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस सुविधा का लाभ लेने वाली महिलाओं ने अपने अनुभव को सकारात्मक बताते हुए इसे मातृत्व का सुखद अनुभव बताया है।
अस्पताल में नॉर्मल और सिजेरियन डिलीवरी के साथ एंटीनाटल केयर, महिलाओं की संपूर्ण स्वास्थ्य जांच, पीसीओडी/पीसीओएस का उपचार, हिस्टेरेक्टॉमी और लेप्रोस्कोपी जैसी उन्नत सेवाएं भी उपलब्ध हैं।
इसके अलावा नवजात शिशुओं के लिए टीकाकरण, एनआईसीयू, 24×7 इमरजेंसी सेवा और आईयूआई (इन्फर्टिलिटी ट्रीटमेंट) जैसी सुविधाएं भी दी जा रही हैं।
अस्पताल संचालक डॉ. प्रिंस जैन ने बताया कि उनका उद्देश्य महिलाओं को सुरक्षित, भरोसेमंद और आधुनिक मातृत्व सेवाएं उपलब्ध कराना है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस सुविधा का लाभ उठा सकें।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677

