पीपल पानी में नेचर कैंपिंग, प्रतिभागियों ने लिया रोमांच और प्रकृति अध्ययन का अनुभव
कोरबा।यूथ हॉस्टल एसोसिएशन ऑफ इंडिया की कोरबा यूनिट द्वारा प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर पीपल पानी गांव में ट्वाइलाइट फैमिली कैंपिंग एवं नेचर स्टडी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में लगभग 50 प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर प्रकृति के बीच रोमांचक अनुभव प्राप्त किया।
सायं 4 बजे से रात्रि 11 बजे तक चले इस आयोजन में प्रतिभागियों ने घने जंगलों के बीच कैंपिंग का आनंद लिया।
कार्यक्रम के दौरान प्राचीन गुफा का अन्वेषण, जलप्रपात भ्रमण, तारों का अवलोकन तथा जल संबंधी गतिविधियों जैसी कई आकर्षक गतिविधियां आयोजित की गईं। चांदनी रात में खगोल विज्ञान से जुड़ी रोचक जानकारी भी साझा की गई।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीएसपीएम के मुख्य अभियंता संजीव कंसल एवं विशिष्ट अतिथि श्रीमती अलका कंसल उपस्थित रहीं। चेयरमैन संदीप सेठ के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न खेलों और समूह गतिविधियों ने प्रतिभागियों में टीम भावना और उत्साह को बढ़ाया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में श्रीमती रत्ना नामदेव के नृत्य और ए.वाई. तोमर, शैलेश गुप्ता एवं संतोष धुर्वे की संगीत प्रस्तुति ने माहौल को जीवंत बना दिया। अंत में मुख्य अतिथि द्वारा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए तथा विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम की सफलता में यूथ हॉस्टल के अनेक पदाधिकारियों और सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















