कोरबा। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली (पीडीएस) में सप्लाई चेन की खामी के कारण राशन नहीं मिलने की शिकायतें लगातार बढ़ रही हैं। सोमवार को कलेक्टर के जनदर्शन में कोरकोमा, पटपरा, खोड्डल सहित चार गांव के ग्रामीणों ने जमकर शिकायत की।
ग्रामीणों ने बताया कि जनवरी से मार्च माह तक का चावल उन्हें नहीं दिया गया। पीडीएस दुकान संचालकों पर जानबूझकर गड़बड़ी करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि अन्य गांवों में चावल की सप्लाई हो रही है, तो फिर इन चार गांवों में ही समस्या क्यों है?
ग्रामीणों ने कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर कहा कि गरीबों के साथ हो रहे इस अन्याय को तुरंत दूर किया जाए, पीडीएस संचालकों पर लगाम लगाई जाए और सप्लाई चेन को सुधारा जाए।
पिछले कई महीनों से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में राशन वितरण को लेकर शिकायतें लगातार आ रही हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस सुधार नहीं हो सका है। खाद्य विभाग नान विभाग की सप्लाई चेन को दोषी ठहरा रहा है, जबकि नान विभाग चावल की कमी का हवाला दे रहा है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















