अमरजीत सिंह बने क्षत्रिय महासभा के युवा प्रदेश अध्यक्ष

राष्ट्रीय अधिवेशन में हुई घोषणा, संगठन विस्तार और युवाओं को जोड़ना प्राथमिकता

कोरबा।अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा ने अमरजीत सिंह को छत्तीसगढ़ युवा प्रदेश अध्यक्ष के पद पर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा महाराष्ट्र में आयोजित राष्ट्रीय युवा एवं प्रदेश अधिवेशन के दौरान की गई।

नव नियुक्त अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता छत्तीसगढ़ में क्षत्रिय युवाओं को एकजुट करना और समाज के कल्याण के लिए सक्रिय रूप से कार्य करना होगा। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर विशेष जोर दिया।

संगठन के शीर्ष नेतृत्व ने अमरजीत सिंह के लंबे समय से समाज सेवा में समर्पण, अटूट निष्ठा और उत्कृष्ट सांगठनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह जिम्मेदारी सौंपी है।

पदाधिकारियों का मानना है कि उनके नेतृत्व में संगठन को नई दिशा मिलेगी और युवाओं की भागीदारी में उल्लेखनीय वृद्धि होगी।

अमरजीत सिंह की इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों और शुभचिंतकों में खुशी का माहौल है और उन्हें बधाइयां दी जा रही हैं।