डीजे पर नाचने को लेकर विवाद में चाकूबाजी: कोतवाली पुलिस ने तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

कोरबा। पुरानी बस्ती क्षेत्र में डीजे को लेकर हुए विवाद में चाकूबाजी की घटना का पुलिस ने खुलासा कर लिया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। घायल युवक का उपचार जिला अस्पताल में जारी है।

25 मार्च को कोतवाली थाना क्षेत्र में डीजे पर नाचने को लेकर विवाद हुआ था। प्रार्थी संदीप भारद्वाज के कूल्हे पर चाकू मार दिया गया था। पुलिस ने बताया कि इस सिलसिले में संतोष बाबा वैष्णव, शिव यादव और पुरूषोत्तम सोनी को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान तीनों आरोपियों ने घटना करना स्वीकार कर लिया। उनके मेमोरंडम के आधार पर घटना में प्रयुक्त चाकू भी जप्त कर लिया गया है।

प्रकरण में धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट भी जोड़ दी गई है।

सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है।