कोरबा। चैत्र नवरात्रि के दौरान दीपका के प्रगति नगर स्थित अष्टभुजी मंदिर में दीक्षा महिला समिति द्वारा कन्या भोज का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समिति की अध्यक्ष श्रीमती रंभा शर्मा एवं अन्य पदाधिकारियों की उपस्थिति में 151 कन्याओं को भोजन कराया गया।
अष्टभुजी मंदिर के पुजारी पंडित बैजेन्द्र तिवारी महाराज ने बताया कि नवरात्रि में नौ कन्याओं का पूजन मां दुर्गा के नौ स्वरूपों के प्रतीक के रूप में किया जाता है। कन्याओं को पवित्रता का स्वरूप मानकर उनके चरण धोए जाते हैं, चुनरी ओढ़ाकर तिलक लगाया जाता है तथा हलवा, पूरी, खीर खिलाकर उपहार प्रदान कर माता का आशीर्वाद लिया जाता है।
प्रगति नगर के अष्टभुजी मंदिर प्रांगण में दीक्षा महिला समिति के अलावा कॉलोनी की व्रती महिलाओं ने भी कन्याओं का पूजन कर आशीर्वाद प्राप्त किया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















