कोरबा। सेवा ज्योति यात्रा के तहत 7 अक्टूबर को जिले के पांचों विकासखंडों से बाइक रैली निकाली जाएगी। निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए रैली के प्रतिभागी जिला मुख्यालय स्थित सर्कस मैदान, महाराणा प्रताप चौक पहुंचेंगे। यहां सभी विकासखंडों से आने वाले प्रतिभागी एकत्रित होंगे। इसके बाद सेवा ज्योति रथ के साथ सामूहिक पदयात्रा निकाली जाएगी, जो ओपन थिएटर, घंटाघर मैदान स्थित मुख्य कार्यक्रम स्थल तक पहुंचेगी।
प्रशासन द्वारा रैली के लिए विकासखंडवार रूट चार्ट निर्धारित किया गया है। कोरबा विकासखंड की रैली जामबहार,सोनपुरी चौक, सोनगुड़ा चौक, दुर्गया, अजगरबहार, माखुपानी, सतरेंगा, गढ़उपरोड़ा, देवपहरी, लेमरू, अरसेना (कुटुरवां), नकिया, श्यांग, गुरमा, सिमकेदा, चिर्रा, गिरारी, बरपाली, बासीन, कोलगा, मदनपुर, परसखेत, गेरांव (बताती), कोरकोमा, केरवा (डेंगुरडीह), भुलसीडीह (बैरियर चौक), झगरहा चौक, नकटिखार, गोढ़ी, बेंदरकोना, करसंदी, भैंसमा, तिलकेजा, पहन्दा, पताढ़ी, उरगा, कुकरीचोली, कुरुडीह और पण्डरीपानी होते हुए जिला मुख्यालय पहुंचेगी।
वहीं करतला विकासखंड की बाइक रैली कोटमेर, नोनबिर्रा, भैंसमा, गोढ़ी, नकटिखार और रिस्दी चौक होते हुए निर्धारित स्थल तक पहुंचेगी।
बताया गया कि जिले के अन्य तीन विकासखंडों के लिए भी यात्रा के मार्ग निर्धारित कर दिए गए हैं। संबंधित अधिकारियों एवं आयोजकों को रैली के सफल संचालन की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला मुख्यालय में सभी रैलियों के पहुंचने के बाद प्रतिभागी सामूहिक रूप से सेवा ज्योति रथ के साथ पदयात्रा में शामिल होंगे। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां की जा रही हैं और निर्धारित रूट के अनुसार रैली के संचालन की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















