कोरबा। बागेश्वरधाम के शास्त्री धीरेन्द्र कृष्ण के कोरबा कार्यक्रम को लेकर पुलिस प्रशासन ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद कर दिया है। शास्त्री जी कटघोरा के अग्रसेन भवन में ठहरेंगे। उनके आने से एक दिन पहले ही इस परिसर को पुलिस ने सुरक्षा घेरे में ले लिया है।
वाय श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त धीरेन्द्र कृष्ण के कार्यक्रमों में होने वाली भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। एडिशनल एसपी लखन पटले और कटघोरा टीआई धर्मनारायण तिवारी ने शुक्रवार को अपनी टीम के साथ अग्रसेन भवन का मुआयना किया और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की।
बताया गया कि इस क्षेत्र में शेड्यूल के अलावा कोई भी अन्य व्यक्ति या वीआईपी की एंट्री नहीं होगी।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















