कोरबा। जिले के ढपढप (बांकीमोंगरा) में बागेश्वरधाम के शास्त्री धीरेन्द्र कृष्ण की 5 दिवसीय हनुमंत कथा आज शनिवार से शुरू हो रही है। कथा से एक दिन पहले शुक्रवार को 21 हजार मातृशक्ति ने पीतांबर धारण कर भव्य कलश यात्रा निकाली और पूरे क्षेत्र को आध्यात्मिक संदेश दिया।
ढेलवाडीह से आयोजन स्थल तक निकाली गई इस यात्रा में भगवान हनुमान और जय श्रीराम के जयकारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा में कई प्रकार के आकर्षक कलश, झंडे, बैनर और धर्म ध्वज शामिल थे। आसपास के लोगों ने भी इसमें बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिससे यात्रा और भव्य हो गई। आयोजन के दौरान सुरक्षा, यातायात और अन्य व्यवस्थाओं का विशेष ध्यान रखा गया।
Editor – Niraj Jaiswal
Mobile – 9754876042
Email – urjadhaninewskorba@gmail.com
Address – Press Complex, T.P. Nagar, Korba C.G. 495677
















