कोलमैन स्टैच्यु, मिनी गार्डन और सड़क डिवाइडर प्लांटेशन का लोकार्पण,शहर सौंदर्यीकरण के लिए काम कर रहा नगर निगम

कोरबा। नगर निगम कोरबा द्वारा शहर सौंदर्यीकरण को लेकर लगातार कार्य किए जा रहे हैं। हाल ही में 915 करोड़ रुपये के बजट पेश करने के बाद निगम ने तीन महत्वपूर्ण सौंदर्यीकरण परियोजनाओं को पूरा किया है।

कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन और महापौर श्रीमती संजूदेवी राजपूत ने दर्री बराज पुल के समीप कोलमैन की प्रतिमा, सिविल लाइन में मिनी गार्डन और पुष्पलता उद्यान के सामने सड़क डिवाइडर प्लांटेशन का लोकार्पण किया।

नगर निगम ने सौंदर्यीकरण के अंतर्गत थीम आधारित पेंटिंग, चित्रकारी और रोड साइड प्लांटेशन पर काम जारी रखा है।

सुभाष चौक पुष्पलता उद्यान से कोसाबाड़ी की ओर जाने वाले मुख्य मार्ग पर स्थित रोड डिवाइडर में इमोजी थीम के अंडाकार गमलों में वोगनबेलिया तथा यूफारबिया मल्टीकलर फूलों के पौधे लगाए गए हैं, जिनका लोगों में आकर्षण बना हुआ है।

इस मौके पर निगम आयुक्त आशुतोष पाण्डेय, सभापति नूतन सिंह ठाकुर, वरिष्ठ पार्षद अशोक चावलानी, अजय गोंड़, पंकज देवांगन, वैभव शर्मा, नरेन्द्र पाटनवार, मनोज सिंह राजपूत, अनिल यादव, उद्यान अधीक्षक आनंद सिंह राठौर, सहायक अभियंता राहुल मिश्रा, अरूण मिश्रा सहित अन्य अधिकारी, कर्मचारी और जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।