शोक: पवन शर्मा का निधन,अन्त्येष्टि कल

कोरबा। समाज के वरिष्ठ एवं सम्मानीय सदस्य लालचंद शर्मा के छोटे सुपुत्र पवन शर्मा (58 वर्ष) का बिलासपुर स्थित अपोलो अस्पताल में उपचार के दौरान आकस्मिक निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से परिवार, परिचितों एवं समाज में शोक की लहर है।

स्वर्गीय पवन शर्मा अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं।

परिजनों के अनुसार उनकी अंतिम यात्रा 5 अक्टूबर 2026, सोमवार को सुबह 10 बजे उनके निवास स्थान मेन रोड सप्तदेव मंदिर के पास से मोती सागर मुक्तिधाम के लिए रवाना होगी।

उनके निधन पर समाज के लोगों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।